चिरईगांव के पूरनपट्टी में शव लेने को लेकर परिजनों में खूनी संघर्ष व तोड़फोड़: घर में लगाई आग, तीन थानों की फोर्स तैनात
मिस्त्री दिलीप राजभर की संदिग्ध मौत पर भिड़े मां-भाई और पत्नी-पुत्र, एसीपी सारनाथ व पीएसी ने संभाला मोर्चा दिन व तारीख: दिन: मंगलवार | दिनांक: 10 नवंबर 2026 वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत पूरनपट्टी (चौबेपुर) में 50 वर्षीय राजगीर मिस्त्री दिलीप राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शवदाह का अधिकार लेने को लेकर परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के उपरांत शव मृतक के बेटे को सौंपे जाने से नाराज मां और भाइयों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुत्र और पत्नी के घर पर धावा बोल दिया। आक्रोशित भीड़ ने घर का मुख्य दरवाजा, एसी, वाशिंग मशीन और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। हंगामे के दौरान घर में रखे कपड़ों के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे आसमान में काला धुआं उठने लगा। स्थिति बेकाबू होते देख एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चौबेपुर, चोलापुर और सारनाथ थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों पक्षों की क्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें